सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम घोषित, अनुकूल रॉय बने कप्तान
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। अनुकूल रॉय को कप्तान और शिखर मोहन को उप-कप्तान बनाया गया है। गत चैंपियन झारखंड 14 नवंबर को मिजोरम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।
