मुख्य सामग्री पर जाएँ

13 नवंबर 2026

संपादकीय नीति

गुत्थी न्यूज़ झारखंड की खबरें सरल हिंदी में पाठकों तक पहुँचाता है। यह पेज बताता है कि हम खबरें कैसे चुनते, जाँचते, लिखते और प्रकाशित करते हैं।

स्वतंत्रता और निष्पक्षता

गुत्थी न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया पहल है। हमारी खबरें तटस्थ और तथ्यपरक लहजे में लिखी जाती हैं। हम सनसनीखेज़ शब्दों, क्लिकबेट शीर्षकों और खबर के भीतर अपनी राय से बचते हैं।

किसी व्यक्ति या संस्था पर लगे आरोप को हम तथ्य की तरह नहीं लिखते। ऐसे मामलों में “आरोप है” या “के अनुसार” जैसे शब्दों से साफ़ बताते हैं कि दावा किसका है, और जहाँ संभव हो, दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया भी शामिल करते हैं। प्रतिक्रिया न मिलने पर यह बात खबर में लिखी जाती है।

जनप्रतिनिधियों और संवैधानिक पदों पर बैठे सभी व्यक्तियों का उल्लेख हम दलगत भेदभाव के बिना समान सम्मान के साथ करते हैं।

स्रोत और पुष्टि

हम केवल उन्हीं तथ्यों का उपयोग करते हैं जो हमारे स्रोतों, आधिकारिक दस्तावेज़ों या रिपोर्टिंग से मिले हों। कोई नाम, पद, संख्या, तारीख या उद्धरण अनुमान से नहीं जोड़ा जाता।

उद्धरण बोलने वाले के नाम और पद के साथ दिए जाते हैं। जिस जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी, उसे प्रकाशन से पहले जाँचा जाता है या खबर में साफ़ लिखा जाता है कि पुष्टि नहीं हुई है।

नाबालिगों और यौन हिंसा के पीड़ितों की पहचान हम उजागर नहीं करते।

दस्तावेज़ों का उपयोग

अदालती आदेश, सरकारी अधिसूचना, प्रेस विज्ञप्ति या आधिकारिक सूचना पर आधारित खबरों में हम मूल दस्तावेज़ के तथ्यों को ज्यों का त्यों रखते हैं और ज़रूरत पड़ने पर उसका लिंक देते हैं।

तकनीक और AI का उपयोग

AI उपकरण केवल प्रारंभिक ड्राफ्ट, भाषा सुधार, संरचना और SEO में सहायता के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, और वे केवल हमारी संपादकीय टीम द्वारा जुटाई या दी गई जानकारी पर आधारित होते हैं।

किसी भी खबर के प्रकाशन से पहले उसके तथ्यों, नामों, तिथियों और दावों का संपादकीय सत्यापन ज़रूरी है। हर खबर प्रकाशन से पहले मानव संपादक द्वारा देखी जाती है, और प्रकाशित खबर की ज़िम्मेदारी गुत्थी न्यूज़ की है।

किसी वास्तविक व्यक्ति की AI से बनाई गई तस्वीर हम प्रकाशित नहीं करते। जहाँ असली तस्वीर उपलब्ध नहीं होती, वहाँ बिना व्यक्तियों वाला सांकेतिक चित्र लगाया जाता है और उस पर “सांकेतिक चित्र” लिखा होता है।

बायलाइन

सामान्य खबरें “गुत्थी न्यूज़ डेस्क” के नाम से प्रकाशित होती हैं। संवाददाताओं की मौलिक रिपोर्ट उनके वास्तविक नाम से प्रकाशित की जाएँगी।

प्रायोजित सामग्री

प्रायोजित सामग्री पर पाठकों के लिए साफ़ “प्रायोजित” या “विज्ञापन” लेबल लगाया जाता है। विज्ञापनदाता हमारी खबरों के चयन या लेखन को प्रभावित नहीं करते। विस्तार से हमारी विज्ञापन नीति देखें।

गलतियाँ और सुधार

गलती होने पर हम उसे खुले तौर पर सुधारते हैं। इसकी प्रक्रिया हमारी सुधार नीति में दी गई है।

मेन्यू

सहेजी गई खबरें

अपने जिले की खबरें

प्रमंडल के अनुसार सभी जिले देखें →